Saturday, June 15, 2024

उम्मीदों से भरा हर दिन: सपने सजाने वालों के लिए रातें भी छोटी!

जिन्हें ख्वाब देखना अच्छा लगता है;
उन्हें रात छोटी लगती है;
और जिन्हें ख्वाब पूरे करना अच्छा लगता है;
उन्हें दिन छोटा लगता है।
बांह फैलाएं स्वागत करो हर दिन का, शुक्रिया कहो ईश्वर से एक नए दिन के लिए, और बीते कल में अपने हित की बात याद रखो और निकल पड़ो फिर से अपने ख़्वाब पूरे करने को.... औऱ याद रखो! संघर्ष के मैदान में अकेले हो तो भी घबराना मत..... ये सूरज भी अकेला ही निकल पड़ता है रोज अंधियारा मिटाने को..... फिर भी यह चमकता है, गर्मी देता है, जीवन को जीवन देता हैं पर इस सबके लिए इसे तपना पड़ता है, जलना पड़ता है...... आप भी इसी तरह तपने से, संघर्ष से मत घबराओ आगे बढ़ते रहो! मंजिल जरूर मिलेगी.... याद है न वो बिखरी जुल्फों वाले रामेश्वरम के मल्लाह के बेटे ने अभावों में जीकर भी सबकुछ हासिल कर लिया था.. हां! वही हमारे प्रिय मिसाइलमैन! उन्हीं भारत रत्न ने कहा था कि "If you want to shine like a sun, first burn like a sun."यानी कि "अगर आपको सूरज की तरह चमकना है कि तो पहले सूरज की तरह जलना होगा।" तो निकल पड़िये फिर से, कोई समय बुरा नहीं होता आप उसमें अच्छाई खोजिए, संघर्ष कीजिये.... निराश औऱ हताश न होइए, क्योंकि याद रखियेगा लाख बादल छाए, अम्बर को ढक लें घनघोर घटाएं, खूब काली हो मावस की रात.... फिर भी सूरज न छोड़ता हमारा साथ..... हर रोज ले आता है उम्मीद वाली एक नयी सुबह मिटाने को रात के अंधियारे वाले जज्बात! 
आपका दिन मंगलमय हो! जिओ दिल से....... सुप्रभात!

No comments:

Post a Comment

कटी पतंगों का भ्रम...

अक्सर कटी पतंगों को यह भ्रम रहता है कि वो उड़ रही हैं... जीवन में सफलता और स्वतंत्रता के बीच का अंतर अक्सर धुंधला हो जाता है। कई...